भारत में एक नया स्मार्टफोन AI+ brand लॉन्च होने जा रहा है, जिसे पूर्व Realme इंडिया CEO माधव सेठ के नेतृत्व में NxtQuantum Shift Technologies पेश कर रही है। कंपनी 8 जुलाई को अपने पहले दो स्मार्टफोन्स – AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G – लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफोन Flipkart एक्सक्लूसिव होंगे और इनकी शुरुआती कीमत ₹5,000 से होगी। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइसेज़ न केवल कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी, AI इंटेलिजेंस और क्लीन Android एक्सपीरियंस देंगे, बल्कि पूरी तरह मेड-इन-इंडिया भी होंगे।
इन स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जिसमें इनके फीचर्स की झलक मिलती है।
Nova 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसमें 50MP डुअल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच और राउंड कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है।
दूसरी ओर, Pulse 4G एक बजट फ्रेंडली डिवाइस है जिसमें Nova जैसे ही कैमरा और बैटरी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कैमरा सेटअप रेक्टैंगलर शेप में होगा।
दोनों फोन्स Android 15-बेस्ड NxtQuantum OS पर चलते हैं, जो भारत के लिए खासतौर पर कस्टमाइज किया गया है। इसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं होगा और AI-बेस्ड स्मार्ट असिस्टेंट की सुविधा भी मिलेगी।
Nova 5G में 6nm Unisoc T8200 चिपसेट, जबकि Pulse 4G में 12nm Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जाएगा। Flipkart पर इनकी शुरुआती कीमत ₹5,000 बताई गई है, जबकि टिप्सटर के अनुसार इनकी कीमत ₹10,000 से कम हो सकती है। इससे साफ है कि दोनों डिवाइस एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट के लिए बनाए गए हैं।
Flipkart लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि यूजर डेटा MeitY-अप्रूव्ड Google Cloud पर सुरक्षित रहेगा। साथ ही, कुछ हिस्सों में रीसायकल मटेरियल का उपयोग करके ब्रांड को इको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गई है।