Shani Paya 2026: जानें किस राशि पर रहेगा स्वर्ण, चांदी, तांबा और लौह पाया और इसका प्रभाव

by Neha
Shani Paya 2026: जानें किस राशि पर रहेगा स्वर्ण, चांदी, तांबा और लौह पाया और इसका प्रभाव

Shani Paya 2026: जानें 2026 में किन राशियों पर शनि का स्वर्ण, चांदी, तांबा और लौह पाया रहेगा और इसका आपके जीवन, स्वास्थ्य, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर क्या असर होगा।

Shani Paya 2026 का ज्योतिषीय महत्व बहुत बड़ा है। अगले साल 2026 में शनि देव किस राशि पर किस प्रकार का पाया लेकर प्रवेश करेंगे, यह जातकों के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है। शनि का पाया स्वर्ण (सोना), चांदी, तांबा या लौह हो सकता है और यह राशि और भावों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं नववर्ष 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे और मेष से मीन तक के राशियों पर इसका क्या असर होगा।

शनि का चांदी पाया 2026

शनि जब उस राशि से राशि परिवर्तन करते हैं, जिसमें चंद्रमा 2, 5 और 9वें भाव में हो, तो रजत (चांदी) पाया होता है।

इस साल चांदी पाया कुंभ, वृश्चिक और कर्क राशि के जातकों पर रहेगा।

  • यह वर्ष धन लाभकारी रहेगा।

  • नौकरी में पदोन्नति और कार्य की सराहना मिलने की संभावना है।

  • व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स से तेजी आएगी।

  • विवाह और संतान सुख के योग बनेंगे।

  • जमीन और वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।

  • सरकारी कामों में आने वाली बाधाएं कम होंगी।

  • उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

शनि का स्वर्ण पाया 2026

शनि जब चंद्रमा 1, 6 और 11वें भाव में हो, तो स्वर्ण (सोना) पाया होता है।

इस वर्ष स्वर्ण पाया वृषभ, तुला और मीन राशि पर रहेगा।

  • मानसिक तनाव और संघर्ष बढ़ सकते हैं।

  • स्वास्थ्य पर लापरवाही से समस्या हो सकती है।

  • अनपेक्षित खर्च और आय में अस्थिरता रह सकती है।

  • निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे।

  • व्यापारियों को विस्तार और लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध मजबूत होंगे।

  • नौकरी करने वालों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है।

also read: विनायक चतुर्थी 2025: पौष विनायक चतुर्थी क्यों है खास,…

शनि का तांबा पाया 2026

शनि जब चंद्रमा 3, 7 और 10वें भाव में हो, तो तांबा पाया होता है।

इस वर्ष तांबा पाया मिथुन, कन्या और मकर राशि पर रहेगा।

  • यह समय शुभ फल देने वाला रहेगा।

  • छात्रों के लिए शिक्षा और करियर के अवसर अच्छे होंगे।

  • पदोन्नति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

  • संपत्ति, जमीन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

  • पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेगा।

  • जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

शनि का लौह पाया 2026

शनि जब चंद्रमा 4, 8 और 12वें भाव में हो, तो लौह पाया होता है।

इस वर्ष लौह पाया मेष, सिंह और धनु राशि पर रहेगा।

  • दुर्घटना और चोट का भय बना रहेगा।

  • व्यापार में घाटा या आर्थिक कठिनाई हो सकती है।

  • पारिवारिक उलझन और स्वास्थ्य चिंता बढ़ सकती है।

  • कार्यों को पूरा करने में संघर्ष और मेहनत ज्यादा होगी।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल