इंग्लैंड दौरे के लिए Team India में 15 खिलाड़ियों को चुने जाने की संभावना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए Team India में 15 खिलाड़ियों को चुने जाने की संभावना है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद, अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों के बिना Team India का परफॉर्मेंस कैसा होगा। कौन से 15 खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं?

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी कर रही है, लेकिन इस बार टेस्ट टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम का ड्रेसिंग रूम काफी अलग नजर आएगा। दोनों खिलाड़ियों के संन्यास के बाद, टीम इंडिया का नया कप्तान होगा। अब सवाल ये है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय सेलेक्शन कमिटी इंग्लैंड दौरे के लिए किन 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करेगी?

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि सेलेक्टर्स 23 मई को टीम का चयन करेंगे। अब सवाल यह है कि जब भारतीय सेलेक्शन कमिटी की बैठक होगी, तो कौन से 15 खिलाड़ी होंगे जिनके नाम पर वे अपनी मुहर लगा सकते हैं।

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद, टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम सबसे प्रमुख हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसका मतलब है कि इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का चयन लगभग तय है। कप्तानी का जिम्मा संभालने के अलावा, गिल ओपनिंग भी कर सकते हैं या फिर नंबर तीन पर बैटिंग कर सकते हैं।

ओपनिंग में हो सकते हैं ये नाम
गिल के अलावा, ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को भी टीम में देखा जा सकता है। रोहित शर्मा की जगह भरने के लिए सेलेक्टर्स बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन को मौका दे सकते हैं।

ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर
टीम के मिडिल ऑर्डर में नंबर 4 पर विराट कोहली की जगह केएल राहुल को देखा जा सकता है, जिनका टेस्ट में इस पोजिशन पर औसत 54 है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का चयन भी संभावित है। इसके साथ ही ऋषभ पंत को भी टीम में जगह मिल सकती है, क्योंकि उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने की चर्चा लगातार हो रही है।

ऑलराउंडर्स हो सकते हैं कौन?
इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में तीन स्पिन ऑलराउंडर्स और दो तेज गेंदबाज ऑलराउंडर्स को जगह मिल सकती है। स्पिन ऑलराउंडर्स के तौर पर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का नाम सामने आ सकता है, जबकि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर्स के रूप में शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी को चुने जाने के आसार हैं।

5 पेसर जो ले सकते हैं जगह
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में 5 तेज गेंदबाजों को जगह मिल सकती है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की संभावित 15
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा।

Related posts

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान: पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के लिए नया स्क्वॉड घोषित, कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

RCB vs MI 1st Innings Highlights: तिलक वर्मा और नमन धीर की शानदार पारियां, मुंबई इंडियंस ने RCB को दिया 167 रनों का लक्ष्य