यूपी के बेटियों और महिलाओं को पसंद आ रही योगी सरकार की “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” पहल, बढ़ रही भागीदारी

यूपी के बेटियों और महिलाओं को पसंद आ रही योगी सरकार की “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” पहल, बढ़ रही भागीदारी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” पहल से महिलाओं और बेटियों को सशक्त मंच मिला है। देवीपाटन मंडल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और शिकायतों का त्वरित, प्रभावी समाधान जारी है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष पहल “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। देवीपाटन मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील के अनुसार, यह कार्यक्रम महिलाओं और बेटियों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मंडल मुख्यालय पर हर सोमवार आयोजित इस संवाद में श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच के बड़े पैमाने पर महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रही हैं। हाल ही में हुए कार्यक्रम में 21 महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका मंडलायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

तेजी से समाधान और बढ़ती संतुष्टि

पिछले सोमवार को इस पहल की शुरुआत में 45 महिलाओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई थीं, जिनमें से 40 का एक सप्ताह के भीतर समाधान कर दिया गया। 36 महिलाओं ने समाधान की गुणवत्ता से संतुष्टि जताई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” कार्यक्रम महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और उनके विश्वास को मजबूत कर रहा है।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इन्वेस्ट यूपी…

शिकायत निस्तारण में गुणवत्ता और निष्पक्षता पर जोर

मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न होकर प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से की जानी चाहिए। किसी भी लापरवाही या पक्षपात पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

इस संवाद कार्यक्रम में अपर आयुक्त (प्रशासन) कमलेश चंद्र, अपर आयुक्त (न्यायिक) मीनू राणा, एवं उपायुक्त (खाद्य) विजय प्रभा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

महिलाओं के लिए सशक्त मंच

यह पहल महिलाओं को अपनी बात कहने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें प्रशासन पर भरोसा बढ़ रहा है। “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” के माध्यम से योगी सरकार महिलाओं और बेटियों के विकास तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दे रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दौड़ का फ्लैग ऑफ

दिल्ली सरकार ने MCD को दिया 1330 करोड़ रुपये का विशेष सहयोग, राजधानी की सड़कों और सफाई व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी

पॉलिसी पैरालिसिस का अंत! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- 2017 के बाद UP ने तय की ‘पॉलिसी स्टेबिलिटी’ की ऐतिहासिक यात्रा