सर्दियों में गरीबों का सुपरफूड मूंगफली: अंडे से ज्यादा प्रोटीन, इम्यूनिटी बढ़ाने और हार्ट, दिमाग, स्किन-बाल के लिए फायदेमंद। जानें मूंगफली खाने के प्रमुख फायदे।
सर्दियों के मौसम में सही खानपान बेहद जरूरी है। धूप कम निकलने और ठंड बढ़ने के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी, खांसी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने और रोगों से बचाने में बेहद मददगार साबित होता है।
गरीबों का ड्राई फ्रूट – मूंगफली
मूंगफली को अक्सर गरीबों का ड्राई फ्रूट कहा जाता है क्योंकि इसमें वही पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महंगे ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू में पाए जाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से हर किसी की जेब में फिट हो जाता है। सर्दियों में अगर आप अपने खानपान में मूंगफली को शामिल करें तो यह आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।
अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन
मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25-26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि 100 ग्राम अंडे में सिर्फ 13 ग्राम और काजू में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। यही कारण है कि वेगिटेरियन लोग मूंगफली को प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। प्रोटीन मसल्स बनाने, टिश्यू रिपेयर करने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना सिर्फ 25-30 ग्राम मूंगफली खाना फायदेमंद साबित होता है।
also read: क्या चिया सीड्स हैं आपकी डाइट का हिस्सा? जानें इन्हें सही…
मूंगफली खाने के फायदे
-
हार्ट के लिए फायदेमंद – मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं। इससे दिल की बीमारियों, हार्ट ब्लॉकेज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेसवेराट्रॉल दिल को मजबूत बनाता है।
-
वजन कंट्रोल में मददगार – मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह ओवरईटिंग को रोकता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है।
-
दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद – मूंगफली में नियासिन और विटामिन B3 पाया जाता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करता है। बच्चों के लिए मूंगफली या पीनट बटर एक बेहतरीन स्नैक है।
-
स्किन और बालों के लिए लाभकारी – मूंगफली में विटामिन E और जिंक पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार और बालों को मजबूत रखते हैं। मूंगफली का तेल भी स्किन और बालों के लिए शानदार मॉइश्चराइजर का काम करता है।
सर्दियों में मूंगफली को अपने दैनिक आहार में शामिल करना न सिर्फ शरीर को गर्म और मजबूत रखता है, बल्कि रोगों से बचाव में भी मदद करता है।