Monday, August 31, 2026

क्या Sudhanshu Pandey निभाएंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न में मिहिर का किरदार?

by editor
क्या Sudhanshu Pandey निभाएंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न में मिहिर का किरदार?

Sudhanshu Pandey : स्मृति ईरानी की मशहूर सीरीज़ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीज़न एक लिमिटेड एपिसोड्स वाला शो होगा, जिसमें कुल 150 एपिसोड्स ही दिखाए जाएंगे। वहीं ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का किरदार निभा रहे अभिनेता सुधांशु पांडे ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

टीवी का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब नए सीजन के साथ लौट रहा है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और फैन्स इसके टेलीविजन पर प्रसारित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रहे इस शो में एक बार फिर स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसी दौरान यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि ‘अनुपमा’ फेम एक्टर सुधांशु पांडे भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। खबरें थीं कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब इस पर खुद सुधांशु पांडे ने प्रतिक्रिया दी है।

Sudhanshu Pandey ने क्या कहा?

Sudhanshu Pandey ने बताया कि उन्हें एक बार बालाजी टेलीफिल्म्स (एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस) से कॉल आया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उन्हें किस किरदार के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा, “मुझसे सिर्फ इतना पूछा गया कि मैं कितना चार्ज करूंगा। किरदार या रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।”

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ – नया सीजन

इस सीजन में कुल 150 एपिसोड होंगे।, जब ओरिजिनल शो खत्म हुआ था, तब वह 2000 एपिसोड पूरे करने से ठीक 150 एपिसोड पहले रुका था, इसलिए नए सीजन को उसी संख्या तक पहुंचाने के लिए सीमित एपिसोड्स में बनाया जा रहा है। स्मृति ईरानी की सुरक्षा के लिए शूटिंग के दौरान Z+ सिक्योरिटी का इंतजाम भी किया गया है। फिलहाल शो के प्रीमियर की तारीख घोषित नहीं हुई है।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है