Delhi New CM की घोषणा में देरी क्यों? कारण हुआ उजागर, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला

Delhi New CM की घोषणा में देरी क्यों? कारण हुआ उजागर, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला

दिल्ली चुनाव नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद भी Delhi New CM पद के चेहरे पर फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी में कई दावेदार सामने आए हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पीएम मोदी द्वारा लिया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद भी नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। Delhi New CM और मंत्रियों को लेकर लगातार अटकलें जारी हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के अमेरिका से लौटने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी आलाकमान के बीच इस मुद्दे पर मंथन जारी है, और रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही Delhi New CM के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नतीजे घोषित होने के कुछ ही समय बाद वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा से भी मुलाकात की थी।

बीजेपी विधायक एलजी से करेंगे मुलाकात

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की थी। हालांकि, सोमवार को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मिलने के बजाय वरिष्ठ नेताओं से टेलीफोन पर चर्चा की। इस मुद्दे पर संघ के पदाधिकारियों से भी सलाह ली जा रही है।

इधर, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी सांसदों और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। इस संबंध में उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र भी लिखा है। संभावना है कि अगले एक-दो दिनों में यह बैठक हो सकती है।

गौरतलब है कि शनिवार को घोषित चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। कांग्रेस इस बार भी पिछले दो चुनावों की तरह पूरी तरह से हार गई और उसे एक भी सीट नहीं मिल सकी। उल्लेखनीय है कि 1993 के बाद पहली बार बीजेपी को दिल्ली में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। इससे पहले, 2013 के चुनावों में पार्टी ने 31 सीटें जीती थीं।

Related posts

दिल्ली बनेगी ग्लोबल फिल्म हब: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का किया कर्टेन रेजर

दिल्ली में और कड़ा होगा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण: शुरू हुए 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन