रोहित शेट्टी ने जिस ‘खतरनाक विलेन’ को पुलिस के किरदार में उतारा, वो OTT प्लेटफॉर्म्स को क्यों कर रहा है नजरअंदाज?

रोहित शेट्टी ने जिस ‘खतरनाक विलेन’ को पुलिस के किरदार में उतारा, वो OTT प्लेटफॉर्म्स को क्यों कर रहा है नजरअंदाज?

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती तो जगजाहिर है, लेकिन जब ‘सिंघम अगेन’ उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई, तो रोहित ने एक दमदार विलेन को अपना नया हीरो चुना। अब जिस फिल्म पर वह काम कर रहे हैं, उसमें जॉन अब्राहम एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच जॉन ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर काम न करने को लेकर एक अहम बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

OTT ,रोहित शेट्टी अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में बाजीराव सिंघम की वापसी हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में फिलहाल रोहित ने अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्मों से हटकर ‘पठान’ में नजर आए खतरनाक विलेन के साथ एक नई फिल्म शुरू की है। इस बार जॉन अब्राहम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का एक सीन भी लीक हो गया था।

इसी दौरान जॉन अब्राहम ने OTT प्लेटफॉर्म पर काम न करने को लेकर बड़ी बात कही है। जहां ज्यादातर बड़े सितारे ओटीटी की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं जॉन इससे दूरी बनाए हुए हैं और इसके पीछे की वजह भी उन्होंने साफ कर दी है।

OTT से दूरी क्यों बना रहे हैं जॉन अब्राहम?

हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ OTT पर रिलीज हुई और उसे सराहना भी मिली, लेकिन इसके बावजूद जॉन ओटीटी प्रोजेक्ट्स से दूर हैं। इस पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम करने के लिए एक बड़ा ऑफिस सेटअप, ढेर सारी टीम और लगातार काम करने वालों की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि जब कोई वेब सीरीज बनती है और उससे कमाई होती है, तो वह मुनाफा ज्यादातर ओवरहेड खर्चों में ही चला जाता है। और यही कारण है कि वेब सीरीज में मेहनत करने का उन्हें कोई खास मतलब नहीं दिखता।

हालांकि जॉन ने यह भी कहा कि अगर कोई दमदार स्क्रिप्ट मिलती है, जिसे वे प्रोड्यूस कर सकें, तो वे उस पर जरूर काम करेंगे। यानी वो ओटीटी पर बतौर अभिनेता नहीं, बल्कि निर्माता के तौर पर अपना हाथ आजमाने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
इस समय जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी की एक नई फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें वो राकेश मारिया की बायोपिक में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और हाल ही में इसका एक लुक भी लीक हो गया था।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका