क्यों होता है पीठ के निचले हिस्से में Spine के पास दर्द, यह किस बीमारी का संकेत हो सकता है?

by editor
क्यों होता है पीठ के निचले हिस्से में Spine के पास दर्द, यह किस बीमारी का संकेत हो सकता है?

भागदौड़ भरी जिंदगी में Spine और उसके आस-पास के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। कंधे से लेकर कमर के निचले हिस्से तक पीठ में रीढ़ और इसके आसपास के दर्द से लोग परेशान हैं।

पीठ में spine के आस-पास दर्द होना अब एक सामान्य समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली और आरामदायक आदतें इस समस्या को और बढ़ा रही हैं। रीढ़ की हड्डी और उसके आस-पास दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कुछ गंभीर भी हो सकते हैं। सर्वाइकल की समस्या के कारण भी रीढ़ की हड्डी और आसपास की मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, गलत बैठने का तरीका और कार्य की प्रक्रिया भी इस दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

spine और उसके आसपास दर्द होने के प्रमुख कारणों में सर्वाइकल, गलत तरीके से बैठना या लेटना, और भारी सामान उठाना शामिल हो सकते हैं। स्लिप डिस्क भी इसके एक कारण हो सकती है। यदि आपकी रीढ़ की हड्डी में दर्द हो रहा है, तो सबसे पहले यह पहचानें कि दर्द कहां हो रहा है और किस स्थिति में है। अगर दर्द कमर के निचले हिस्से में है, तो यह स्लिप डिस्क या उससे संबंधित समस्या हो सकती है, जबकि कमर के ऊपरी हिस्से में दर्द होने पर यह सर्वाइकल भी हो सकता है।

क्यों होता है रीढ़ की हड्डी में दर्द
spine में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना, लंबे समय तक गर्दन झुकाकर बैठना या लेटना, और भारी सामान उठाना इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। अक्सर गलत तरीके से बैठने, उठने या व्यायाम करने से मांसपेशियों और लिगामेंट्स में खिंचाव या चोट लग सकती है। उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ की हड्डी में घिसाव के कारण भी दर्द हो सकता है। हर्नियेटेड डिस्क, ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, और स्पाइनल स्टेनोसिस जैसी समस्याएं भी spine में दर्द का कारण हो सकती हैं। कुछ संक्रमण भी रीढ़ को प्रभावित कर सकते हैं, और किसी चोट के कारण भी दर्द हो सकता है।

spine या उसके आसपास दर्द हो रहा है, तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि दर्द कहां हो रहा है। उठने और बैठने के तरीके में सुधार करना फायदेमंद हो सकता है। कुछ तेल की मालिश से भी आराम मिल सकता है। यदि दर्द अधिक और असहनीय हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी जांच करेंगे और दर्द के सही कारण का पता लगाकर इलाज में मदद करेंगे।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप