गर्मियों में Fungal Infection क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के उपाय

by editor
गर्मियों में Fungal Infection क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के उपाय

Fungal Infection : देश के कई हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, और तापमान 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें Fungal Infection सबसे आम है।  यह संक्रमण क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

गर्मियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं का। इनमें सबसे आम Fungal Infection है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है, क्योंकि यह तेजी से फैलता है और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी, धूल और पसीने के कारण इस संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

Fungal Infection:  गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। पसीना त्वचा से चिपककर कपड़ों में जम जाता है, जिससे फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और संक्रमण हो जाता है। इसके अलावा, गर्मियों में Fungal Infection के साथ-साथ त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं का भी खतरा रहता है, जैसे त्वचा पर दाने, लगातार खुजली और सफेद परत जमना।

स्किन इंफेक्शन से कैसे बचें?

त्वचा संक्रमण से बचने के लिए शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सही कपड़े पहनना भी अहम भूमिका निभाता है। गर्मियों में सिल्क और टेरीकोट जैसे कपड़ों से बचें और हल्के, सूती कपड़े पहनें, क्योंकि वे पसीने को सोखकर संक्रमण का खतरा कम करते हैं। साथ ही, ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें और खुद को तेज गर्मी से सुरक्षित रखें।

खानपान का रखें खास ध्यान

Fungal Infection : गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान भी जरूरी है। इस मौसम में अधिक पानी वाली चीजों का सेवन करें, जैसे तरबूज और खरबूज, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। तेज धूप में बाहर जाने से बचें और बाहर निकलते समय चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। साथ ही, चेहरे और शरीर की नियमित सफाई करें और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना न भूलें।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल