Blood Pressure का अचानक बढ़ जाना एक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति होती है। गलत जीवनशैली और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं इसके पीछे का कारण हो सकती हैं। जब अचानक बीपी हाई हो जाए, तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। अगर इन उपायों से भी राहत न मिले,
Blood Pressure का संतुलित रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका ज्यादा या कम होना कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। कई बार बीपी अचानक बढ़ जाता है, जिससे स्थिति मेडिकल इमरजेंसी तक पहुंच सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शराब का सेवन, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, कुछ दवाओं का असर या किसी गंभीर बीमारी का होना। अचानक बीपी का बढ़ना शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि Blood Pressure अचानक क्यों बढ़ता है और इसके पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
अगर आप स्वस्थ जीवनशैली नहीं अपना रहे हैं, तो Blood Pressure प्रेशर बढ़ने की आशंका हो सकती है। हालांकि, कभी-कभी यह समस्या उन लोगों में भी देखी जाती है जो हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। बीपी का अचानक बढ़ना इस ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में कोई गंभीर बीमारी विकसित हो रही है या फिर आप अत्यधिक मानसिक तनाव में हैं। इस स्थिति में दिल को नुकसान पहुंचने का
बीपी का सामान्य स्तर 120/80 होना चाहिए, लेकिन यदि यह 140/90 से अधिक हो जाए तो यह समस्याओं का कारण बन सकता है। अचानक बीपी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे प्रमुख कारण तनाव है, इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल और खराब जीवनशैली भी इसके प्रमुख कारण हैं। अत्यधिक शराब पीना, धूम्रपान और नमक का अधिक सेवन भी अचानक बीपी के बढ़ने का कारण बनते हैं। अधिक व्यायाम करने से भी बीपी बढ़ सकता है। किडनी रोग, थायरॉइड, स्लीप एपनिया जैसी बीमारियां भी बीपी को अचानक बढ़ा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान भी बीपी का बढ़ना सामान्य है। इसके अलावा, कुछ दवाइयों के सेवन से भी बीपी बढ़ सकता है। खतरा रहता है और यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है। इसलिए जब बीपी अचानक बढ़ जाए तो इसे तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
अचानक बीपी का बढ़ना बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि आपको सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना, सिर और जबड़े में दर्द महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने बीपी की जांच करें और इसे नियंत्रित करने की कोशिश करें। अचानक बीपी का बढ़ना एक मेडिकल इमरजेंसी है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही हल्का गुनगुना पानी पिएं, क्योंकि गर्म पानी बीपी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। तनाव को कम करें, आराम करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।