क्या पेट की गर्मी Pimples का कारण बनती है या इसके पीछे और भी वजहें होती हैं? युवाओं में पिंपल्स एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। पिंपल्स क्यों होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है,
किशोरावस्था में अक्सर युवाओं, खासकर युवतियों के चेहरे पर Pimples की समस्या देखने को मिलती है। साफ और दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा पाने के लिए कई लोग अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे असल कारणों पर ध्यान नहीं देते। Pimples क्यों होते हैं और उनसे कैसे बचा जाए,
Pimples की प्रमुख वजह त्वचा के रोमछिद्रों का बंद होना होती है, जो कई कारणों से हो सकता है। खासतौर पर जिनकी त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनके रोमछिद्र जल्दी बंद हो जाते हैं और इसी कारण पिंपल्स निकलने लगते हैं। सही इलाज और नियमित सफाई से ये ठीक हो सकते हैं, लेकिन जब तक रोमछिद्र खुले नहीं रहते, पिंपल्स बार-बार उभरते हैं। इसके अलावा, कुछ पेट संबंधी समस्याएं भी पिंपल्स की वजह बन सकती हैं।
पेट की गर्मी और Pimples का संबंध –
Pimples होने के कई कारणों में से एक पेट की गर्मी भी है। पेट में अत्यधिक गर्मी के चलते पसीना अधिक आता है, और जब यह पसीना धूल-मिट्टी व बैक्टीरिया के साथ मिलकर त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है, तो पिंपल्स की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा, गर्मी की वजह से त्वचा में सूजन भी आ सकती है, जिससे मुंहासे और बढ़ जाते हैं।
Pimples का कारण केवल पेट की गर्मी नहीं है, बल्कि हार्मोनल बदलाव भी इसका बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा, आंतों में संक्रमण, पाचन गड़बड़ी और शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमाव के कारण भी त्वचा पर पिंपल्स हो सकते हैं। यही वजह है कि जिन लोगों को बार-बार पिंपल्स निकलते हैं, उन्हें बाहर का खाना और जंक फूड पूरी तरह से टालना चाहिए।
पेट की गर्मी को नियंत्रित करने के उपाय
पेट की गर्मी को कम करने के लिए शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें और भरपूर पानी पीएं। ठंडे पानी से नहाएं और तीखा, तला-भुना खाना खाने से बचें। त्वचा की स्वच्छता का ध्यान रखें, चेहरा साफ और सूखा रखें। तनाव न लें और पर्याप्त नींद लें। अगर Pimples लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हों, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।