“दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? CM Rekha Gupta ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया।”

by editor
"दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? CM Rekha Gupta ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया।"

CM Rekha Gupta ने कहा कि विपक्ष लगातार दिल्ली की महिलाओं के खातों में पैसे भेजने को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि जो खुद तीन साल में ये पैसा नहीं दे पाए, वो अब मुझसे छह हफ्तों में ही पैसे देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और प्रक्रिया पूरी होते ही सभी योग्य महिलाओं के खातों में राशि भेज दी जाएगी।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा कोई ऐसी प्रक्रिया नहीं है कि जैसे ही पैसे मेरे पास आएं और मैं तुरंत बांट दूं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग तीन साल में महिलाओं को पैसा नहीं दे सके, वो अब मुझसे छह हफ्तों में ही वादा पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

CM Rekha Gupta ने बताया कि इस योजना के लिए बजट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अब आगे प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी और जो महिलाएं इस योजना के तहत पात्र होंगी, उनके खातों में राशि भेज दी जाएगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि उनके नेता बस एक बैनर बनवाकर कभी फ्लाईओवर पर चढ़ जाते हैं, कभी चौक पर खड़े हो जाते हैं, तो कभी विधानसभा में पहुंचकर सवाल करने लगते हैं कि महिलाओं को 2,500 रुपये कब मिलेंगे।

CM Rekha Gupta ने बताया कि जब वह एक विकास परियोजना का उद्घाटन करने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वहां भी कुछ लोगों को खड़ा कर दिया गया था, जो पूछ रहे थे कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब आएंगे। इस पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा – “आएंगे भाई!”

प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए सीएम ने कहा कि इस योजना के लिए सबसे पहले एक समिति बनाई जा रही है, फिर शर्तें तय होंगी, एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होगा और उनकी पात्रता की जांच के बाद ही राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह कोई एक बार की योजना नहीं है, जहां एक बार पैसा बांट कर काम खत्म हो जाए। हर महीने लाभार्थियों की सूची तैयार करनी होगी, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रह जाए।

CM Rekha Gupta ने स्पष्ट किया कि योजना की शुरुआत से पहले पूरी तैयारी की जाएगी, ताकि एक बार शुरू होने के बाद इसे नियमित और स्थायी रूप से लागू किया जा सके।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान