इंतजार हुआ खत्म, WhatsApp Web पर अब आ गया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर

इंतजार हुआ खत्म, WhatsApp Web पर अब आ गया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर

WhatsApp Web पर अब आया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर। जानें कैसे बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे वेब से कॉल और स्क्रीन शेयरिंग कर सकते हैं।

WhatsApp Web यूजर्स के लिए लंबे समय से इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने बीटा वर्जन में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जल्द ही ये सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अब तक यह फीचर केवल WhatsApp की डेस्कटॉप ऐप पर ही था, लेकिन अब वेब वर्जन पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वन-टू-वन कॉलिंग से शुरू होगा फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में WhatsApp Web पर केवल वन-टू-वन कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा। ग्रुप कॉलिंग फीचर के लिए यूजर्स को कुछ समय और इंतजार करना होगा। बीटा यूजर्स का कहना है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस WhatsApp Web पर जाएं और कॉल बटन पर क्लिक करें, कोई अतिरिक्त सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

also read: Telegram का Android ऐप हुआ पूरी तरह नया, ये दो फीचर्स बदल…

स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन भी मिलेगा

WhatsApp Web पर वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह फीचर पहले से ही मोबाइल ऐप पर मौजूद है। इसका मतलब यह है कि ऑफिस मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए अब Google Meet या Microsoft Teams की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीडियो कॉल के दौरान आप सीधे WhatsApp Web से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। ग्रुप कॉलिंग आने के बाद यह सुविधा और भी प्रभावशाली बन जाएगी।

डेस्कटॉप ऐप की अब नहीं पड़ेगी जरूरत

पहले डेस्कटॉप या लैपटॉप से वॉइस या वीडियो कॉल करने के लिए WhatsApp की डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करनी पड़ती थी। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स सीधे वेब वर्जन से ही कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे, जिससे इस्तेमाल और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Related posts

OPPO K14x 5G सेल शुरू: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, MediaTek चिप और 5G फीचर्स के साथ बजट स्मार्टफोन उपलब्ध

Google Chrome के ये हिडन फीचर्स आपके काम को बना देंगे आसान, ज्यादातर लोग नहीं करते हैं इस्तेमाल

Valentine’s Day 2026 पर Instagram का खास तोहफा, लिमिटेड एडिशन फीचर्स से स्टोरी और रील्स होंगी और रोमांटिक