WhatsApp लेकर आया नए साल के लिए स्पेशल फीचर्स: स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और एनिमेटिड स्टेटस

WhatsApp लेकर आया नए साल के लिए स्पेशल फीचर्स: स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और एनिमेटिड स्टेटस

WhatsApp लेकर आया नए साल 2026 के लिए स्पेशल फीचर्स: एनिमेटिड स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स, ग्रुप इवेंट और पोल फीचर से मनाएं नए साल की खुशियां दोगुना।

नए साल 2026 के स्वागत के लिए WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई मजेदार फीचर्स लेकर आया है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल की खुशियों को और भी दोगुना कर सकते हैं। कंपनी ने न्यू ईयर थीम वाले स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और एनिमेटिड स्टेटस जैसी सुविधाएं पेश की हैं, जो चैटिंग और कॉलिंग के अनुभव को और रोमांचक बना देंगी।

नए साल के स्टिकर और वीडियो कॉल इफेक्ट्स

WhatsApp ने न्यू ईयर स्पेशल स्टिकर पैक लॉन्च किया है। यूजर्स अब बिना किसी परेशानी के अपने दोस्तों और ग्रुप्स में नए साल के स्टिकर्स शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल्स में नए इफेक्ट्स भी शामिल किए गए हैं। यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान फायरवर्क्स, कन्फेटी और स्टार एनिमेशन जैसे इफेक्ट्स का आनंद ले सकते हैं। साथ ही एनिमेटिड कन्फेटी रिएक्शन फीचर भी वापस आया है, जिससे मैसेज पर एनिमेटेड रिएक्शन भेजना संभव होगा।

also read: आईफोन एयर 2 2026 में होगा लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगी…

स्टेटस अपडेट और एनिमेटिड स्टिकर

WhatsApp ने पहली बार एनिमेटिड स्टिकर के साथ स्टेटस अपडेट का फीचर पेश किया है। यूजर्स 2026 की थीम वाला लेआउट चुनकर उस पर अपनी पसंद के एनिमेटिड स्टिकर जोड़ सकते हैं। इससे स्टेटस और भी आकर्षक और उत्सवपूर्ण बन जाएगा।

ग्रुप चैट में नए साल की प्लानिंग

नए साल की पार्टी या इवेंट प्लान करना अब ग्रुप चैट में आसान हो गया है। WhatsApp में अब यूजर्स ग्रुप चैट में इवेंट क्रिएट कर सकते हैं और इसे पिन करके सभी मेंबर्स के नोटिस में ला सकते हैं। इसके अलावा फूड, ड्रिंक्स और एक्टिविटी डिसाइड करने के लिए पोल फीचर का भी उपयोग किया जा सकता है।

नए साल 2026 के लिए WhatsApp का यह अपडेट यूजर्स के लिए चैटिंग और कॉलिंग को और भी मजेदार और इंटरैक्टिव बनाएगा।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील