आजकल हर जगह इस बात की चर्चा है कि सुबह उठकर Empty Stomach सबसे पहले क्या खाया जाए और क्या नहीं। मगर सही जानकारी होना भी उतना ही ज़रूरी है। दिन की शुरुआत किस तरह से करें जिससे सेहत बेहतर बनी रहे।
सुबह का पहला आहार कितना जरूरी है?
सुबह उठने के बाद का रूटीन आपके पूरे दिन की सेहत और एनर्जी को प्रभावित करता है। खासकर Empty Stomach लिया गया पहला आहार आपकी पाचन क्षमता, त्वचा की चमक, मेटाबॉलिज्म और मानसिक फोकस को तय करता है। सुबह सबसे पहले ऐसा कुछ लिया जाए जो शरीर को धीरे-धीरे सक्रिय करे और पोषण दे।
आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट क्या लेना चाहिए?
1. गुनगुना पानी:
सुबह एक-दो गिलास हल्का गरम पानी पीने से शरीर की सफाई होती है। इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह टॉक्सिन्स निकालने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
2. रातभर भीगा त्रिफला या जीरा पानी:
रात को भिगोकर रखे गए त्रिफला पाउडर या जीरे का पानी पीने से पेट साफ होता है, लिवर डिटॉक्स होता है और एसिडिटी या गैस की दिक्कत में राहत मिलती है।
3. भीगे हुए बादाम और किशमिश:
रातभर भिगोए 4–5 बादाम और कुछ किशमिश सुबह खाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और शरीर में आयरन व एनर्जी का स्तर बेहतर होता है।
1. नींबू पानी या डिटॉक्स ड्रिंक:
गुनगुने पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट होता है, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनता है और मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है।
2. चिया सीड्स या मेथी का पानी:
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पेट साफ रखने में मदद करते हैं। वहीं, मेथी का पानी पाचन को दुरुस्त करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार है।
3. मौसमी फल या सूखे मेवे:
सुबह ताजे फल जैसे पपीता, सेब या केला या फिर भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स लेने की सलाह देते हैं, जो शरीर को जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, फाइबर और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
खाली पेट इन चीज़ों से करें परहेज़:
-
चाय या कॉफी:
सुबह खाली पेट चाय-कॉफी लेने से एसिडिटी और गैस की दिक्कत हो सकती है। इससे भूख भी कम हो जाती है और पाचन पर असर पड़ता है। -
ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स:
सुबह के समय ठंडी चीज़ें लेने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और शरीर की प्राकृतिक गर्मी प्रभावित होती है। -
भारी या तला-भुना खाना:
तेल-मसाले वाले फूड्स खाली पेट लेने से पाचन पर ज़ोर पड़ता है और दिनभर थकान महसूस हो सकती है।
दिन की शुरुआत हल्के, पौष्टिक और शरीर को ऊर्जा देने वाले आहार से करना न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा, बल्कि पूरे दिन एक्टिव और तरोताजा रखने में भी मदद करेगा।