WI vs BAN ODI: वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में बांग्लादेश को एक रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। मैच में स्पिनर्स ने पूरे 50 ओवर गेंदबाजी की।
WI vs BAN ODI: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मैच 213-213 रन की टाई के बाद सुपर ओवर तक गया, जहां वेस्टइंडीज ने एक रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। खास बात यह रही कि कैरेबियाई टीम ने इस मुकाबले में एक भी पेसर का इस्तेमाल नहीं किया और पूरी गेंदबाजी स्पिनरों ने की।
अंतिम ओवर में आया जबरदस्त ड्रामा
50 ओवर के मैच के अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन उनके पास केवल 2 विकेट बचें थे। बांग्लादेश के गेंदबाज सैफ हसन ने पहली चार गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए। इसके बाद 2 गेंदों में वेस्टइंडीज को 3 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश ने अकील हुसैन को आउट कर दिया, लेकिन अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 2 रन लेकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
also read: ऋषभ पंत बने कप्तान, BCCI ने इंडिया-ए टीम का किया एलान;…
सुपर ओवर में रोमांच से भरपूर मुकाबला
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 10 रन बनाए, जिसमें शाई होप ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मजबूती दी। बांग्लादेश को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन सैफ हसन सिर्फ 1 रन ही बना पाए। इस तरह वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में एक रन से रोमांचक जीत हासिल की।
स्पिनरों ने पूरा किया कमाल, इतिहास में दर्ज
इस मैच में वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजों ने पूरे 50 ओवरों की गेंदबाजी की और बांग्लादेश को केवल 213 रन तक सीमित किया। यह वनडे क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड है कि किसी टीम के सभी ओवर स्पिनर्स ने ही गेंदबाजी की हो।