Calorie Burning Workouts: वजन घटाने के लिए कितनी तेज चलना चाहिए? जानिए पूरी गणना

Calorie Burning Workouts: वजन घटाने के लिए कितनी तेज चलना चाहिए? जानिए पूरी गणना

Calorie Burning Workouts: वजन घटाने के लिए कितनी तेज चलना जरूरी है? जानें सही वॉकिंग स्पीड और कैलोरी बर्निंग का गणित ताकि आप तेजी से और स्वस्थ तरीके से वजन कम कर सकें।

Calorie Burning Workouts: आजकल वजन घटाना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। चाहे दवाइयों का सहारा लिया जाए या घंटों एक्सरसाइज की जाए, फिट रहने के लिए चलना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। लेकिन सवाल यह उठता है कि वजन कम करने के लिए हमें कितनी तेज़ चलना चाहिए ताकि कैलोरी तेजी से बर्न हो और वजन घटे? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सही वॉकिंग स्पीड और कैलोरी बर्निंग का गणित।

वजन कम करने के लिए कितनी तेज़ चलना जरूरी?

पैदल चलना न केवल वजन घटाने में मदद करता है बल्कि मसल्स बनाने, हार्ट हेल्थ सुधारने और तनाव कम करने में भी सहायक होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपकी वॉकिंग स्पीड इस प्रकार होनी चाहिए:

  • सामान्य वॉकिंग: 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे — कैलोरी बर्न कम होती है

  • ब्रिस्क वॉकिंग (तेज़ चलना): 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे — बेहतर कैलोरी बर्न

  • पावर वॉकिंग: 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे — सबसे ज्यादा कैलोरी बर्निंग के लिए उपयुक्त

also read: सेंधा नमक vs टेबल सॉल्ट: जानिए कौन सा नमक है सेहत के लिए…

कैलोरी बर्निंग का गणित समझें

अगर आपका वजन लगभग 60 किलो है और आप 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं, तो लगभग 200-220 कैलोरी बर्न होगी। वहीं 70 किलो वजन वाले व्यक्ति को 250-260 कैलोरी बर्न होगी, और 80 किलो वजन वाले के लिए यह 300-320 कैलोरी तक हो सकती है।

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन (2021) के अनुसार, 70 किलो वजन वाला इंसान 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलकर लगभग 150 कैलोरी बर्न कर सकता है।

1 किलो फैट घटाने के लिए कितनी कैलोरी बर्न करनी होगी?

आसान गणित में समझें तो 1 किलो फैट कम करने के लिए 7700 कैलोरी बर्न करनी होती है। यदि आप रोजाना 250-300 कैलोरी बर्न करते हैं, तो आप लगभग 20-25 दिनों में 1 किलो वजन घटा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपका डाइट प्लान भी इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।

तेज चलने के और फायदे

तेज़ चलने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है, जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा तेज वॉकिंग आपके दिल और फेफड़ों के लिए भी लाभकारी है। आप रोजाना 30 से 60 मिनट तक वॉकिंग कर सकते हैं।

Related posts

Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Apple Pesticide Removal: सेब पर मौजूद पेस्टिसाइड कैसे करें सुरक्षित रूप से साफ

Magnesium Deficiency Symptoms: सिरदर्द, नींद की कमी और बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है इस खनिज की कमी से