स्किन टैनिंग को घटाने में सहायक होंगे ये उपाय

तेज धूप में रहने से टैनिंग होना आम बात है। कई लोग इसे कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई खास परिणाम नहीं मिलता।

टैनिंग की समस्या से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ घरेलू उपाय भी टैनिंग कम करने में सहायक साबित होते हैं।

टैनिंग कम करने के लिए दूध और हल्दी का एक गाढ़ा पेस्ट टैन हुई जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

आलू का रस टैनिंग और दाग-धब्बों को घटाने में सहायक होता है।आलू का रस निकालकर या सीधे आलू को चेहरे पर लगा सकते हैं।

टैनिंग की समस्या से बचने के लिए घर लौटने पर फेस वॉश जरूर करें।

टैनिंग की समस्या से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें, सनस्क्रीन का उपयोग करें, पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें