सिंगर बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग

By Neha

पंजाबी सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और चेतावनी दी कि पैसे नहीं दिए तो उन्हें "मिट्टी में मिला दिया जाएगा।"

By Neha

धमकी सीधे बी प्राक को नहीं बल्कि उनके दोस्त और सिंगर दिलनूर बबलू के जरिए दी गई।

By Neha

दिलनूर के फोन पर 5 जनवरी को दो मिस्ड कॉल आई और अगले दिन वॉइस मैसेज प्राप्त हुआ।

By Neha

वॉइस मैसेज में खुद को 'आरजू बिश्नोई' बताया गया। उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य माना जा रहा है।

By Neha

धमकी में कहा गया कि एक हफ्ते के भीतर पैसे नहीं दिए तो बी प्राक और उनके साथियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा।

By Neha

बी प्राक और दिलनूर शोज़ और शूटिंग के लिए अक्सर बाहर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

By Neha

दिलनूर ने कॉल और वॉइस मैसेज की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

By Neha

बी प्राक को धमकी मिलने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में डर और सतर्कता का माहौल बन गया है।

By Neha


Deprecated: Directive 'allow_url_include' is deprecated in Unknown on line 0