दिलजीत दोसांझ की शादीशुदा जिंदगी का खुलासा!
दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ बहुत ही निजी रखते हैं। हालांकि उनके दोस्तों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत की एक पत्नी है और उनका एक बेटा भी है।
दिलजीत की पत्नी का नाम संदीप कौर है। वह इंडो-अमेरिकन हैं और अमेरिका में रहती हैं।
दिलजीत और संदीप का एक बेटा है, जो भी अमेरिका में रहता है। सिंगर ने कभी इसे सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया।
शुरुआती करियर में दिलजीत को अपने गानों की वजह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। सुरक्षा कारणों से उन्होंने परिवार को निजी रखा और भारत से बाहर भेजा।
साल 2024 में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिलजीत और संदीप का 2017 में तलाक हो गया और अब दोनों अलग रहते हैं।
दिलजीत दोसांझ के माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। उनके बचपन की कुछ बातें उनके मामा के घर और गांव से जुड़ी हैं।
कुछ साल पहले गुरुद्वारे में दिलजीत दोसांझ की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह संदीप कौर के साथ हाथ जोड़कर खड़े थे।
दिलजीत 6 जनवरी को 42 साल के हो गए। 2019 में कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में गलती से खुलासा किया कि दिलजीत एक बच्चे के पिता हैं।