'मैंने कभी हाथ नहीं उठाया' घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी
By Neha
श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी ने हालिया इंटरव्यू में पहली बार घरेलू हिंसा के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी।
By Neha
राजा चौधरी ने दावा किया कि उन पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि गुस्से में कई बार टीवी और टेबल तोड़े, लेकिन श्वेता पर कभी हाथ नहीं उठाया।
By Neha
राजा का कहना है कि शादी के बाद उन्होंने श्वेता के करियर के लिए अपना काम पीछे छोड़ दिया, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें घर में सिर्फ ड्राइवर और हाउस हेल्पर जैसा महसूस कराया जाने लगा।
By Neha
राजा ने दावा किया कि श्वेता की मां के घर आने के बाद रिश्ते में दूरियां बढ़ीं। उनके मुताबिक, उन्होंने दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कीं।
By Neha
राजा के अनुसार, श्वेता को मिली सफलता और आसपास के लोगों के प्रभाव से दोनों के रिश्ते में अहंकार और विवाद बढ़ने लगे।
By Neha
राजा चौधरी ने आरोप लगाया कि श्वेता का 'कसौटी जिंदगी की' के सह-कलाकार सीजेन खान के साथ रिश्ता था। उन्होंने श्वेता पर बेवफाई का भी आरोप लगाया।
By Neha
राजा ने कहा कि तलाक के बाद सबसे बड़ा दुख बेटी पलक तिवारी से दूर होना रहा। उनका दावा है कि उन्हें पिता-बेटी का रिश्ता निभाने का मौका नहीं मिला।
By Neha
राजा चौधरी के इन आरोपों पर फिलहाल श्वेता तिवारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों के दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।
By Neha