कद्दू के बीज हैं न्यूट्रिशन का खज़ाना, जानें इन्हें खाने के 6 बेहतरीन तरीके

पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज पोषण का बेहतरीन स्रोत हैं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, फोलेट, राइबोफ्लेविन जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पंपकिन सीड्स का सेवन दिल की सेहत को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पंपकिन सीड्स का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है नींद की गुणवत्ता को भी सुधारते हैं।

पंपकिन सीड्स जोड़ने का सबसे आसान तरीका है ट्रेल मिक्स बनाना। इसके लिए इन्हें दूसरे नट्स और बीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

पंपकिन सीड्स को विभिन्न प्रकार के सूप पर छिड़ककर खा सकते हैं। 

पंपकिन सीड्स को सलाद ड्रेसिंग में शामिल किया जा सकता है, जिससे सलाद का स्वाद और बढ़िया हो जाता है 

पंपकिन सीड्स को योगर्ट या ओटमील में मिलाकर खाया जा सकता है, जिससे स्वाद तो बढ़ेगा ही

पंपकिन सीड्स को किनोआ सलाद, राइस बाउल जैसी ग्रेन बाउल्स पर छिड़क सकते हैं या फिर स्टर-फ्राई की हुई सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।