जानें ,लिवर के लिए सबसे हानिकारक 5 खाद्य पदार्थ

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो भोजन को पचाने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और ऊर्जा बनाने में मदद करता है। 

कैंडी, चॉकलेट, मीठे ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में मौजूद अधिक शुगर लिवर में फैट जमा कर फैटी लिवर डिज़ीज़ का कारण बन सकती है।

चिप्स, पकोड़े, बर्गर जैसी चीज़ों में मौजूद अनहेल्दी फैट्स और ट्रांस फैट्स लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर सूजन बढ़ाते हैं।

नमकीन स्नैक्स, पैकेज्ड सूप और इंस्टेंट नूडल्स में मौजूद अतिरिक्त सोडियम लिवर पर दबाव डालता है और फ्लूइड बैलेंस बिगाड़ देता है।

सॉसेज, बेकन, सलामी जैसे उत्पादों में प्रिज़र्वेटिव्स और संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर की सेहत को जल्दी खराब कर सकते हैं।

अत्यधिक शराब – लिवर के लिए सबसे खतरनाक है, लंबे समय तक सेवन करने पर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।