शरीर में विटामिन की कमी होती है, तो नज़र आते हैं ऐसे कुछ संकेत
शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो व्यक्ति को बिना अधिक परिश्रम किए भी लगातार थकान महसूस होने लगती है।
विटामिन बी7 (बायोटिन) और बी12 की कमी का सीधा असर बालों पर पड़ता है।
विटामिन ए, सी और ई की कमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है।
विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द या ऐंठन जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।
बार-बार सर्दी-जुकाम या संक्रमण का शिकार हो जाते हैं, तो यह विटामिन सी या डी की कमी का संकेत हो सकता है।
विटामिन सी की कमी से शरीर की घाव भरने की क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण छोटी-मोटी चोटें या कट जल्दी ठीक नहीं होते और निशान भी लंबे समय तक बने रहते हैं।