शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर भड़कीं हिना खान, कहा- 'शर्म आनी चाहिए'
By Neha
शिल्पा शिंदे के चौंकाने वाले खुलासे के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा – "मैं शॉक्ड हूं।"
By Neha
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में स्वीकार किया कि 2016 में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे और कॉन्ट्रैक्ट विवाद के चलते लगाए गए थे।
By Neha
हिना खान ने कहा कि किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए अपने स्त्रीत्व का इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना बेहद शर्मनाक है।
By Neha
हिना के मुताबिक, 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली इस पूरे मामले के असली पीड़ित हैं।
By Neha
हिना ने कहा कि झूठे आरोपों की वजह से एक सम्मानित व्यक्ति और उनके परिवार को वर्षों तक मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
By Neha
हिना ने हैरानी जताई कि आरोपों के बावजूद निर्माता ने शिल्पा को दोबारा शो में वापसी का मौका दिया।
By Neha
2016 में शो छोड़ने के बाद विवाद हुआ, लेकिन 2025 में शिल्पा शिंदे ने फिर से 'भाभीजी घर पर हैं' में वापसी की।
By Neha
अपनी पोस्ट के अंत में हिना खान ने लिखा, "The joke is on us", जिससे उन्होंने पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जाहिर की।
By Neha