लोग एक ही कंघी या हेयर ब्रश को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन उसे साफ करना भूल जाते हैं।
गंदे हेयर ब्रश या कंघी का इस्तेमाल स्कैल्प पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है, जिससे बालों से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।
गंदे हेयर ब्रश या कंघी के इस्तेमाल से बाल जल्दी ऑयली और चिपचिपे दिखने लगते हैं, जिसकी वजह से बार-बार शैंपू करना पड़ता है।
कंघी साफ न हो तो बाल जल्दी ग्रीसी नज़र आने लगते हैं और उनमें तेजी से गंदगी जमा हो जाती है, जो बालों के लिए हानिकारक साबित होती है।
हेयर ब्रश को हफ्ते में कम से कम एक बार गुनगुने पानी और लिक्विड सोप से ब्रश को धोकर अच्छी तरह सुखा लें, उसके बाद ही इस्तेमाल करें।