मौसम में ज़रूर चखें ये 7 तरह के लज़ीज़ पकौड़े, जो इन खास जगहों पर हैं बेहद मशहूर।
आंध्र प्रदेश की मिर्ची बज्जी ,भरवां पकौड़ा होता है, जिसमें हरी मिर्च के अंदर मसाले भरकर तला जाता है।
तमिलनाडु में एक खास तरह का पकौड़ा केले के फूल, दाल और चुनिंदा मसालों को मिलाकर बनाया जाता है।
केरल में पीली मिर्च के अंदर मछली का मीट भरकर एक खास तरह का भाजी या पकौड़ा तैयार किया जाता है।
पश्चिम बंगाल में कद्दू के फूलों से बने पकौड़े को लोग बड़े चाव से खाते हैं
गुजरात में पात्रा पकौड़ा काफी लोकप्रिय स्नैक है। इसे अरबी के पत्तों पर दाल की परत लगाकर तैयार किया जाता है।
कांदा भजिया, यानी प्याज़ से बना पकौड़ा, महाराष्ट्र में खासा लोकप्रिय है
मध्य प्रदेश का खास पकौड़ा मूंग, मसूर और उड़द दाल से तैयार किया जाता है।इसे बर्फी की शक्ल में काटकर फिर तला जाता है।