बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने ‘फेक’ टैग पर तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 19 की तीसरी रनरअप तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
शो के दौरान तान्या को कई बार फेक कहकर ट्रोल किया गया था।
उन्होंने कहा कि वे शुरुआत से ही अपनी असलियत को लेकर स्ट्रेट फॉरवर्ड रही हैं।
तान्या: “अगर मैं खुद पर पैसा खर्च करना चाहती हूं और लाइफस्टाइल मेंटेन करती हूं, तो इसमें दिक्कत क्या है?”
उन्होंने बताया कि वह जो भी अफॉर्ड करती हैं वो उनकी मेहनत का परिणाम है।
तान्या: “सिक्योरिटी सिर्फ मर्दों और बड़े सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं होनी चाहिए।”
तान्या ने कहा कि बिग बॉस में दिखा हर पल स्थिति पर निर्भर था, वह उनकी पूरी पर्सनैलिटी नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़ी हैं और एक कल्चर्ड परिवार में पली-बढ़ी हैं, जिस पर उन्हें गर्व है।