आंखों की रोशनी बनाए रखने के 6 ज़रूरी नियम

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। 

गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और कोलार्ड ग्रीन्स को आहार में शामिल करें।

सूरज की पराबैंगनी किरणें आंखों को भी हानि पहुंचा सकती हैं। धूप में बाहर जाते समय उच्च गुणवत्ता वाले सनग्लास पहनना बेहद जरूरी है।

हमेशा स्वच्छता का ख्याल रखें। आंखों को बार-बार छूने से बचें 

 आप कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करते हैं तो लगाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें।

धूम्रपान, शराब या किसी भी प्रकार का नशा न केवल आंखों बल्कि पूरे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।

आंखों को आराम देना जरूरी है। इसके लिए हर 20 मिनट बाद, 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड तक देखें।