रोज़ाना 7000 कदम Walking से डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

by editor
रोज़ाना 7000 कदम Walking से डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती बन चुका है। खराब दिनचर्या, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन एक छोटी-सी आदत—रोजाना 7000 कदम Walking —इन खतरों को काफी हद तक कम कर सकती है। जानिए कैसे।

रोजाना 7000 कदम Walking क्यों है फायदेमंद?
रोज 7,000 कदम चलना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि दिमाग की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक निराशा, थकान और उत्साह की कमी महसूस करता है। वहीं, डिमेंशिया में व्यक्ति की याददाश्त, सोचने की क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होती है। ये समस्याएं आमतौर पर असंतुलित जीवनशैली, तनाव, बढ़ती उम्र और शारीरिक निष्क्रियता से जुड़ी होती हैं।

नियमित वॉक से न सिर्फ हार्मोन संतुलित रहते हैं, बल्कि दिमागी सक्रियता भी बढ़ती है, जिससे इन मानसिक बीमारियों का खतरा घट जाता है। इससे शरीर में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन्स’ का स्तर बढ़ता है, जो मूड को बेहतर बनाते हैं और डिप्रेशन से राहत दिलाते हैं।

डिमेंशिया और डिप्रेशन को कैसे रोकती है वॉक?
चलना एक आसान लेकिन असरदार व्यायाम है। यह शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति, रक्त संचार और हार्मोन बैलेंस को सुधारता है। नियमित चलने से दिमाग की नसों के बीच का संपर्क मज़बूत होता है, जिससे न्यूरोलॉजिकल हेल्थ बेहतर होती है और डिमेंशिया जैसी स्थितियों का खतरा कम हो जाता है।

साथ ही, चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है, तनाव कम होता है और पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह दिल को स्वस्थ रखता है, वजन नियंत्रित करता है और ब्लड शुगर को भी संतुलित बनाए रखने में सहायक है।

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • चलने का समय और दिनचर्या तय रखें।

  • आरामदायक और फिटिंग वाले जूते पहनें।

  • धीरे-धीरे कदमों की संख्या बढ़ाएं, एकदम से न बढ़ाएं।

  • चलते वक्त सही मुद्रा में रहें।

  • पर्याप्त पानी पिएं और ज़रूरत हो तो बीच-बीच में ब्रेक लें।

  • मोबाइल की बजाय चलने के दौरान माहौल पर ध्यान दें।

  • भारी भोजन के तुरंत बाद वॉक करने से बचें।
    रोज़ाना 7000 कदम चलना एक आसान लेकिन बेहद असरदार आदत है, जो डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी बीमारियों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकती है। अपने दिनचर्या में इस हेल्दी आदत को शामिल करें और लंबे समय तक स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग के साथ जीवन का आनंद लें।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल