Vivo ने 14 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबे बैकअप की तलाश में हैं। फोन में 6.31 इंच की POLED डिस्प्ले और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo X200 FE की कीमत और उपलब्धता
-
12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत – ₹54,999
-
16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत – ₹59,999
बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ल्यूक्स ग्रे, फ्रॉस्ट ब्लू और अंबर येलो जैसे रंगों में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.31 इंच की 1.5K POLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन शानदार दिखती है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस है।
फोन में 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
यह डिवाइस Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है।
कैमरा फीचर्स
-
रियर कैमरा सेटअप:
-
50MP Sony IMX921 मेन सेंसर (OIS के साथ, f/1.88 अपर्चर)
-
8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर)
-
50MP पेरीस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम, f/2.65 अपर्चर)
-
-
फ्रंट कैमरा:
-
50MP सेल्फी कैमरा (f/2.0 अपर्चर)
-
बैटरी और चार्जिंग
फोन में दी गई है 6500mAh की पावरफुल बैटरी, जो कि 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी मिनटों में फुल हो जाती है।
अन्य फीचर्स
-
IP68 और IP69 रेटिंग – धूल और पानी से सुरक्षा
-
कनेक्टिविटी: Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C 2.0, OTG
-
डाइमेंशन्स: 150.83mm x 71.76mm x 7.99mm
-
वजन: 186 ग्राम
Vivo X200 FE एक प्रीमियम और फीचर-पैक स्मार्टफोन है, जो शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा सेटअप और लंबे बैटरी बैकअप के साथ आता है। जो यूजर्स एक दमदार और स्टाइलिश डिवाइस की तलाश में हैं, उनके लिए ये फोन एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।