IND vs SA 2nd ODI: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक बेकार, भारत 358 रनों के बावजूद हारा; दक्षिण अफ्रीका ने किया रिकॉर्ड रन चेज

IND vs SA 2nd ODI: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक बेकार, भारत 358 रनों के बावजूद हारा; दक्षिण अफ्रीका ने किया रिकॉर्ड रन चेज

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक भी भारत को जीत नहीं दिला सके।

IND vs SA 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से विशाल 358 रनों का स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की।

भारत में सबसे बड़ा ODI रन चेज

दक्षिण अफ्रीका ने भारत में किसी विदेशी टीम द्वारा ODI में सबसे बड़ा रन चेज कर 359 रन का रिकॉर्ड बराबर किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में भारत के खिलाफ 359 रनों का चेज किया था। न्यूज़ीलैंड ने 2020 में 348 रन और इंग्लैंड ने 2021 में 337 रन का चेज किया था।

also read: मोहित शर्मा ने लिया क्रिकेट से संन्यास, आईपीएल और…

खराब फील्डिंग ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

इस मैच में भारतीय टीम की हार में खराब फील्डिंग भी एक बड़ा कारण रही। कई कैच छोड़े गए, वहीं वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की मिसफील्डिंग भी देखने को मिली। बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया आखिरी ओवरों में धीमी पारी खेलने के कारण 380-390 के स्कोर तक नहीं पहुँच सकी। आखिरी 10 ओवरों में टीम ने केवल 74 रन ही बनाए।

विराट और गायकवाड़ के शतक बेकार

इस मैच में कुल 721 रन बने और दोनों टीमों ने मिलाकर 3 शतक जड़े। विराट कोहली ने 102 रन की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 53वां शतक है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र 77 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतकों में से एक है। हालांकि, दोनों की पारी बेकार साबित हुई क्योंकि एडन मार्करम ने 110 रन की पारी खेलकर भारत की बल्लेबाजी पर भारी पड़े। डेवाल्ड ब्रेविस की 34 गेंदों में 54 रन की ताबड़तोड़ पारी ने भी भारत को जीत से दूर रखा।

Related posts

SA vs NZ T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में चेज कर 175 रन, एडेन मार्करम की धमाकेदार पारी

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने सिर्फ 9 गेंदों में पलटा मैच, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत

USA ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, नीदरलैंड्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन