Vasudev Devnani : महिलाओं को मिलेगी परेशानी से मुक्ति, चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू

by editor
 Vasudev Devnani : महिलाओं को मिलेगी परेशानी से मुक्ति, चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू

Vasudev Devnani :  22 लाख की लागत से बनेंगे 8 टॉयलेट, फरवरी तक पूरा होगा काम, पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनेंगे टॉयलेट

         विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं  महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऎसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे।
     विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर Vasudev Devnani ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्ड़ी, मदार गेट, डिग्गी बाजार, नला बाजार और ऎसे ही अन्य व्यस्ततम बाजारों में महिलाओंं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बाजार मेें खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओंं को राहत देने के लिए पिछले दिनों स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
   Vasudev Devnani  ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई थी। इस घोषणा के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिंक टॉयलेट के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू किया गया है। इसके तहत एक ही स्थान पर 22 लाख रूपए की लागत से 8 टॉयलेट बनाए जा रहे है। इनके निर्माण से पुरानी मण्डी, चूड़ी व नया बाजार में आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप