वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। 24 गेंदों में पचासा ठोकते हुए टीम इंडिया को दी तेज शुरुआत।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला मंगलवार को खेला गया। 14 वर्षीय वैभव ने मात्र 30 गेंदों में 52 रन बनाकर अपने धमाकेदार अंदाज का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
24 गेंदों में पचासा, टीम को तेजतर्रार शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी के दौरान भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में 99 रन बना लिए थे। हालांकि, 11वें ओवर में टाटेंडा चिमूगोरो ने कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव को आउट कर दिया। म्हात्रे ने 21 रन, जबकि वैभव ने 52 रन बनाकर पारी समाप्त की।
वैभव और आरोन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 25 गेंद में 44 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दी।
also read: IND vs AUS: टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा स्पिनर…
वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म और रिकॉर्ड
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यह वैभव का तीसरा अर्धशतक रहा। अब तक पांच पारियों में उन्होंने 218 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी लय और तेजतर्रार अंदाज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। ग्रुप B में भारत ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और यूएसए को मात देकर सुपर-6 में जगह बनाई।
भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का इतिहास सबसे सफल रहा है। टीम ने अब तक 5 बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने चार बार अंडर-19 स्तर पर ट्रॉफी जीती है।