मध्य प्रदेश में 14 बच्चों की मौत के बाद यूपी में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, योगी सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

by Neha
मध्य प्रदेश में 14 बच्चों की मौत के बाद यूपी में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, योगी सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश में 14 बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन लगा दिया है। योगी सरकार ने सिरप के सैंपल जांच और सख्त छापेमारी के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ खांसी सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सिरप पर बैन लगाने का फैसला लिया है। योगी सरकार ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप को पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है।

यूपी में कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन, सैंपल जांच के निर्देश

उत्तर प्रदेश औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त ने सभी ड्रग इंसपेक्टर्स को राज्य भर के सरकारी और निजी अस्पतालों, फार्मेसियों से कोल्ड्रिफ सिरप के सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं। सभी सैंपल लखनऊ स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही सिरप के आयात-निर्यात पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान: भविष्य में संस्कृत…

सख्त कार्रवाई और छापेमारी जारी

औषधि प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मामले में पूरी सख्ती से काम करें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल शॉप्स पर छापेमारी की जा रही है। लोहिया अस्पताल की फार्मेसी सहित कई जगहों से सिरप के नमूने लिए गए हैं।

मध्य प्रदेश की घटना पर यूपी सरकार का सख्त रुख

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद यूपी की योगी सरकार ने भी कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने सिरप की रिकवरी और जांच के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इस कदम से प्रदेश में दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में हुई इस दुखद घटना के बाद भोपाल और जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वे उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप