Google ने इस साल Android 16 को जून में ही रिलीज कर दिया है, जो पिछली बार की तुलना में पहले हुआ है। इससे Motorola यूजर्स को भी अपडेट के लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। भले ही Motorola आमतौर पर अपडेट देने में थोड़ा धीमा रहता है, लेकिन अब कंपनी ने Android 16 के लिए योग्य स्मार्टफोन्स की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है।
अगर आप Motorola के Razr, Edge या लेटेस्ट Moto G सीरीज़ का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Android 16 की बीटा टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल यह केवल कुछ चुने हुए देशों और डिवाइसों के लिए ही उपलब्ध है। अभी Samsung और OnePlus जैसी कंपनियों की तरह इसका सार्वजनिक बीटा रोलआउट शुरू नहीं हुआ है।
जहां तक फाइनल रिलीज़ की बात है, Motorola ने अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन बीते अपडेट पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सितंबर या अक्टूबर तक Motorola डिवाइसों पर Android 16 अपडेट मिलना शुरू हो सकता है।
Android 16 अपडेट पाने वाले Motorola फोन्स की लिस्ट:
● Motorola Razr सीरीज:
-
Razr 2025
-
Razr+ 2025
-
Razr Ultra 2025
-
Razr+ 2024
-
Razr 60
-
Razr 50 सीरीज
● Motorola Edge सीरीज:
-
Edge 60
-
Edge 60 Pro
-
Edge 50 Pro
-
Edge 50 Fusion
-
Edge 50 Neo
-
Edge 40 Pro
● Moto G सीरीज:
-
Moto G86
-
G85
-
G75
-
G55
-
G Stylus 2025
-
Moto G Power 2025
-
ThinkPhone 25 by Motorola
हालांकि, कुछ मॉडल जैसे Razr 2024 और पहली पीढ़ी का ThinkPhone अभी इस सूची में नहीं हैं। उम्मीद की जा रही है कि Motorola आने वाले समय में लिस्ट को अपडेट करेगा।
अगर आपका डिवाइस इस लिस्ट में नहीं है
तो आप Motorola के आधिकारिक सॉफ्टवेयर सपोर्ट पेज पर जाकर “Next OS” सेक्शन में यह चेक कर सकते हैं कि आपका फोन Android 16 अपडेट के लिए योग्य है या नहीं।