Valentine Week को खास बनाने के लिए ये 5 Romantic Movies रहेंगी परफेक्ट

Valentine Week को खास बनाने के लिए ये 5 Romantic Movies रहेंगी परफेक्ट

फरवरी का महीना आते ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस वीक को खास बनाने के लिए हम आपको कुछ Romantic Movies के बारे में बताने जा रहे हैं…

7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। इस खास हफ्ते को सेलिब्रेट करने के लिए कई विकल्प हैं। कई कपल्स इस दौरान वेकेशन पर जाते हैं, तो कुछ को पार्टी करना पसंद आता है। अगर आप फिल्म प्रेमी हैं और इस वीक को स्पेशल बनाने के लिए Romantic Movies का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। आप इन्हें अपने पार्टनर के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

जब वी मेट
Romantic Movies में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का नाम कैसे न आए? यह फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर से री-रिलीज़ हुई थी। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो इसे अपने पार्टनर के साथ प्राइम वीडियो पर जरूर देखें।

सनम तेरी कसम
साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी को फिर से रिलीज़ हो रही है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म का आनंद जी5 पर फिर से ले सकते हैं।

आशिकी 2
बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’, जो 2013 में रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट साबित हुई, इस वैलेंटाइन वीक में आप इसे देख सकते हैं। इसके तीसरे पार्ट की भी जल्द ही रिलीज़ होने की संभावना है।

सीता-रामम
साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की Romantic Movie ‘सीता-रामम’ वैलेंटाइन वीक के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आप इस फिल्म का आनंद प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।

वीर-ज़ारा
जब रोमांस की बात आती है, तो रोमांस किंग शाहरुख खान की फिल्मों का जिक्र जरूर होता है। शाहरुख की कई Romantic Movies में से एक ‘वीर-ज़ारा’ है, जिसमें शाहरुख के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं। इस फिल्%

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका