India और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है।

India और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून 2025 से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है।

India और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 20 जून से शुरू होगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाएगी। इस सीरीज़ के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा और बेन स्टोक्स इस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में जो रूट, ओली पोप और बेन डकेट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने घोषित की स्क्वॉड
तेज़ गेंदबाज़ जेमी ओवरटन की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि उनके साथी गस एटकिंसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। टीम में ज़ैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, सैम कुक और जैकब बेथेल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। स्पिन की कमान शोएब बशीर संभालेंगे, जबकि तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में ओवरटन के साथ जोश टंग, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स शामिल हैं। जॉनी स्मिथ को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। वहीं, एटकिंसन की गैरमौजूदगी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि उन्हें हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिससे वे अब तक उबर नहीं पाए हैं।

यह टेस्ट सीरीज़ इंग्लैंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार भारत के खिलाफ उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाकर बेहतर शुरुआत करने की कोशिश करेगी। वहीं, भारतीय टीम भी इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। हाल ही में भारत ‘ए’ और लायंस के बीच हुए मुकाबले में करुण नायर ने शानदार दोहरा शतक जड़कर फॉर्म का संकेत दिया था। ऐसे में इंग्लैंड को भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
कप्तान: बेन स्टोक्स
अन्य खिलाड़ी: शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

Related posts

ICC रैंकिंग अपडेट: ईशान किशन ने लगाई बड़ी छलांग, पाकिस्तान के ऑल‑राउंडर की बादशाहत समाप्त

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड ने बनाया इतिहास, लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी भारत-पाक मैच 14 जून को एजबेस्टन में