श्रेयस अय्यर के लिए राह आसान नहीं रही,अब BCCI ने सुनाई निराश करने वाली खबर

श्रेयस अय्यर के लिए राह आसान नहीं रही…अब BCCI ने सुनाई निराश करने वाली खबर

BCCI  : श्रेयस अय्यर के लिए हालात आसान नहीं दिख रहे। पहले उन्हें एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली और फिर खबरें आईं कि वो वनडे टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं।

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने को लेकर कभी कोई चर्चा ही नहीं हुई।

फैंस पहले ही एशिया कप टीम से अय्यर का बाहर होना देखकर निराश थे, लेकिन कप्तानी की खबर से उनका मनोबल थोड़ा बढ़ा था। अब बीसीसीआई के इनकार के बाद उनकी उम्मीदों को फिर झटका लगा है।

हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अय्यर वनडे कप्तानी के बड़े दावेदार हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया।

कप्तानी में भी अय्यर ने खुद को साबित किया है—आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाया और पंजाब को फाइनल तक ले गए। ऐसे में अगर भविष्य में वो वनडे टीम की कप्तानी संभालें तो यह हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि, उनके सामने कड़ी चुनौती शुभमन गिल की है, जो पहले ही टेस्ट कप्तान बन चुके हैं और टी20 में उपकप्तानी भी पा चुके हैं। माना जा रहा है कि सूर्या के बाद गिल ही टी20 कप्तान बनेंगे।

Related posts

भारत के सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन का नया समीकरण: दक्षिण अफ्रीका जीतने पर भी टीम इंडिया बाहर हो सकती है

ICC रैंकिंग अपडेट: ईशान किशन ने लगाई बड़ी छलांग, पाकिस्तान के ऑल‑राउंडर की बादशाहत समाप्त

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड ने बनाया इतिहास, लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई