‘Anupamaa’ के सेट पर डॉग बाइट की खबर गलत निकली! रुपाली गांगुली ने बताई सच्चाई।

by editor
‘Anupamaa’ के सेट पर डॉग बाइट की खबर गलत निकली! रुपाली गांगुली ने बताई सच्चाई।

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं।  ‘Anupamaa‘ के सेट पर उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया। रुपाली ने इस खबर को शर्मनाक करार देते हुए वेबसाइट की कड़ी आलोचना की है।

Anupamaa, अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वे अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में आई हैं। एक न्यूज पोर्टल ने उनके बारे में एक गलत खबर प्रकाशित की, जिसमें बताया गया कि उन्हें उनके हिट शो ‘अनुपमा’ के सेट पर एक कुत्ते ने काट लिया। इस झूठी खबर को देखकर रुपाली काफी नाराज हुईं और उन्होंने उस पोर्टल को कड़ी चेतावनी दी है।

रुपाली ने मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मनोरंजन जगत की कई खबरें बिना किसी जांच-पड़ताल के छाप दी जाती हैं और ये न्यूज पोर्टल्स अक्सर ये भी नहीं सोचते कि खबर छापने से पहले सच जाना जाए। उन्होंने सिर्फ यह गुजारिश की कि कम से कम उन मासूम जानवरों को तो बख्शा जाएं, क्योंकि वे खुद न तो बोल सकते हैं और न ही अपनी बात रख सकते हैं। रुपाली ने बताया कि उनके सेट पर सिर्फ कुत्ते ही नहीं बल्कि बंदर भी हैं, जिन्हें वे खुद खाना खिलाती हैं। वे इन सभी जानवरों को अपने ‘सेट बेबीज़’ मानती हैं और कहती हैं कि कोई भी जानवर बिना वजह किसी को नहीं काटता, जब तक कि उसे उकसाया न जाए।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला