The Bads of Bollywood OTT Release: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें स्टारकास्ट, ट्रेलर और पूरी जानकारी।
The Bads of Bollywood OTT Release: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज ‘The Bads of Bollywood’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं — लेकिन बतौर एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर के तौर पर। इस सीरीज का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैन्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
The Bads of Bollywood OTT Release
आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 18 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। यह एक 7-एपिसोड्स की ड्रामा सीरीज है, जिसमें बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे छुपे काले सच, धोखा, महत्वाकांक्षा और संघर्ष को दिखाया गया है।
किसने किया प्रोड्यूस?
इस सीरीज को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस Red Chillies Entertainment ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्शन और कहानी आर्यन खान द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है, जो इसे उनके करियर का एक खास और क्रिएटिव प्रोजेक्ट बनाता है।
also read: Salman Khan Beef Controversy: क्यों नहीं खाते सलमान खान बीफ? कहा- ‘गाय हमारी भी माता है’
‘The Bads of Bollywood’ Star Cast
इस वेब सीरीज में कई टैलेंटेड कलाकार नजर आने वाले हैं: बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह सीरीज की स्टारकास्ट को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर्यन और शाहरुख खान ने खुद इंट्रोड्यूस किया।
तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग और दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक
सीरीज में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए एक स्पेशल आइटम नंबर ‘गफूर’ रखा गया है, जिसे परफॉर्म कर रही हैं तमन्ना भाटिया। वहीं, म्यूजिक की दुनिया से दिलजीत दोसांझ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और उन्होंने खासतौर पर इस सीरीज के लिए गाना ‘तैनू की पता’ गाया है। आर्यन और दिलजीत का बिहाइंड द सीन वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।