एटली की सुपरहिट फिल्म ‘Mersal‘ को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में साउथ के मेगास्टार थलपति विजय ने दमदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
साल 2017 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर तमिल एक्शन थ्रिलर ‘Mersal’ को एटली ने निर्देशित किया था। यह थलपति विजय की सबसे सफल एक्शन फिल्मों में से एक रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। सुपरस्टार की लोकप्रियता के चलते यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। अब ‘Mersal’ को 28 मार्च को तमिलनाडु के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है, जिसके लिए मेकर्स इसे हाई क्वालिटी में पेश कर रहे हैं। वहीं, जो दर्शक इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, वे इसे ओटीटी पर भी देख सकते हैं। 120 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
Mersal कहां देखें?
थलपति विजय की सुपरहिट एक्शन फिल्म Mersalअब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। दर्शक इसे जियो सिनेमा, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। अब इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, इसे घर बैठे ऑनलाइन देखा जा सकता है।
Mersal की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी चेन्नई में मेडिकल स्टाफ से जुड़े अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है। पुलिस को संदेह होता है कि डॉ. मारन इसके पीछे हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। पूछताछ के दौरान वह खुलासा करता है कि मेडिकल लापरवाही की वजह से एक छोटी बच्ची की मौत हो गई थी। हालांकि, जब सच्चाई सामने आती है, तो सभी हैरान रह जाते हैं। असल में, मारन की असली पहचान वेट्री के रूप में सामने आती है। फिल्म में एक जादूगर का भी जिक्र किया गया है, जिसका इस पूरी घटना से गहरा नाता होता है।
Mersal के कलाकार और क्रू
Mersal का निर्देशन एटली ने किया है, जबकि इसकी पटकथा वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. रमना गिरिवासन ने लिखी है। यह फिल्म अपूर्व सागोधरगल से प्रेरित है और इसे एन. रामासामी, हेमा रुक्मणी और एन. मुरली ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में थलपति विजय नजर आते हैं, जबकि सह-कलाकारों में एस. जे. सूर्या, काजल अग्रवाल, सामंथा रूथ प्रभु और नित्या मेनन शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जी. के. विष्णु ने संभाली है, और फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है।