WhatsApp का नया फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाएगा। जानिए कैसे अब बार-बार मैसेज भेजने वालों पर लगेगी लिमिट और क्या होगा असर।
Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते स्पैम और अनचाहे मैसेज को रोकने के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बार-बार ऐसे लोगों को मैसेज भेजते हैं जो उनका जवाब नहीं देते।
नया स्पैम कंट्रोल फीचर कैसे काम करेगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को अनचाहे और बार-बार भेजे जाने वाले मैसेज की सीमा (limit) तय करेगा। अब अगर कोई यूजर किसी ऐसे व्यक्ति को लगातार मैसेज करता है जो जवाब नहीं देता, तो उसे मैसेज भेजने में प्रतिबंध (limit) का सामना करना पड़ सकता है। यह नियम नॉर्मल यूजर्स के साथ-साथ बिजनेस अकाउंट्स पर भी लागू होगा।
मैसेज लिमिट के करीब पहुंचने पर नोटिफिकेशन मिलेगा
WhatsApp इस लिमिट को ट्रैक करने के लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन अलर्ट भेजेगा। इस नोटिफिकेशन में बताया जाएगा कि आपने अपनी मासिक मैसेज लिमिट कितनी इस्तेमाल की है। इससे यूजर्स आसानी से अपने मैसेजिंग पैटर्न को कंट्रोल कर सकेंगे और अनचाहे स्पैम से बच सकेंगे।
also read: क्या फास्ट चार्जिंग कर रही है आपके स्मार्टफोन की बैटरी को…
लिमिट पार करने पर क्या होगा?
-
अगर कोई यूजर तय सीमा से ज्यादा नए लोगों को मैसेज भेजता है तो उसे अस्थायी रूप से अनजान लोगों को मैसेज भेजने से ब्लॉक किया जा सकता है।
-
यह लिमिट केवल नई चैट्स पर लागू होगी, यानी जिन लोगों से आप पहले से चैट कर रहे हैं, उनसे बिना रोक-टोक बात कर सकते हैं।
-
जिन मैसेजों का जवाब मिलता है, वे लिमिट में नहीं गिने जाएंगे, जिससे सक्रिय बातचीत प्रभावित नहीं होगी।
WhatsApp ने पहले भी किए हैं स्पैम रोकने के प्रयास
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को स्पैम और फेक मैसेज से बचाने के लिए नए फीचर्स ला रहा है। यूजर्स अब आसानी से किसी को ब्लॉक कर सकते हैं, मार्केटिंग मैसेज से अनसब्सक्राइब कर सकते हैं और अनचाहे ग्रुप्स छोड़ सकते हैं। इसके अलावा, नए अकाउंट्स के लिए भी बुल्क मैसेजिंग की सीमा निर्धारित की गई है ताकि प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग न हो।