नए साल के मौके पर WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए तीन दमदार अपडेट्स पेश की हैं, जो ग्रुप चैट अनुभव को और बेहतर बनाने वाली हैं। इन अपडेट्स में मैंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर और स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर शामिल हैं। इन नई सुविधाओं के जरिए यूजर्स ग्रुप मैसेजिंग को और अधिक इंटरेक्टिव और ऑर्गनाइज्ड बना पाएंगे।
1. मैंबर टैग (Member Tag)
इस फीचर की मदद से आप ग्रुप में किसी भी मेंबर को विशेष लेबल या रोल दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, स्पोर्ट्स ग्रुप में आप खुद को “गोलकीपर” के रूप में टैग कर सकते हैं या स्कूल ग्रुप में “आर्ट टीचर” का टैग लगा सकते हैं। यह सुविधा बड़े ग्रुप्स में काफी मददगार साबित होगी, जहां सभी मेंबर्स एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।
also read: Oppo Reno 15 सीरीज की भारत कीमत लीक, फैंस हो सकते हैं निराश
2. टेक्स्ट स्टिकर (Text Sticker)
WhatsApp ने टेक्स्ट स्टिकर्स के जरिए मैसेजिंग को और क्रिएटिव बनाया है। अब यूजर्स किसी भी वर्ड या वाक्यांश को स्टिकर में बदल सकते हैं। टेक्स्ट को स्टिकर में बदलने के बाद उसे सेव किया जा सकता है और स्टिकर सर्च में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर चैट्स में एक्सप्रेशन को और रोचक बनाता है।
3. स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर (Smart Event Reminder)
व्हाट्सऐप ने ग्रुप इवेंट्स के लिए रिमाइंडर फीचर को और स्मार्ट बनाया है। अब यूजर्स किसी इवेंट में पार्टिसिपेंट्स के लिए कस्टम रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे सभी को पता रहेगा कि इवेंट इन-पर्सन है या वर्चुअल मीटिंग। यह फीचर व्हाट्सऐप को सिर्फ मैसेजिंग ऐप से आगे बढ़ाकर एक प्लानिंग हब में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।
इन तीन अपडेट्स के आने के बाद WhatsApp ग्रुप चैट्स अब और अधिक यूजर-फ्रेंडली, ऑर्गनाइज्ड और मजेदार बनेंगी।