ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI AI Smart Pen पर काम कर रही है, जो बिना मोबाइल के नोट्स बनाएगा, आवाज को टेक्स्ट में बदलेगा और ChatGPT से कनेक्ट होगा।
AI Smart Pen: ChatGPT को डेवलप करने वाली कंपनी OpenAI अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए हार्डवेयर प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जो कोई ऐप या गैजेट नहीं बल्कि एक AI-पावर्ड स्मार्ट पेन होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर OpenAI पिछले काफी समय से काम कर रही है और इसे इंटरनली “Gumdrop” नाम दिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
साधारण दिखेगा, लेकिन फीचर्स होंगे बेहद एडवांस
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह AI Smart Pen देखने में बिल्कुल सामान्य पेन जैसा होगा, लेकिन इसके फीचर्स इसे पूरी तरह अलग बना देंगे। इस स्मार्ट पेन से लिखे गए नोट्स को तुरंत डिजिटल टेक्स्ट में बदला जा सकेगा। इसके अलावा इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर की आवाज को टेक्स्ट में कन्वर्ट किया जा सकेगा।’
also read: एक ही फोन में चलाएं दो WhatsApp अकाउंट, ये आसान तरीका…
ChatGPT से होगा डायरेक्ट कनेक्शन
इस AI Smart Pen की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसे सीधे ChatGPT से कनेक्ट किया जा सकेगा। यानी आप जो लिखेंगे या बोलेंगे, ChatGPT उसे समझकर नोट्स तैयार कर सकेगा। इतना ही नहीं, यह टेक्स्ट को summarize, rewrite और बेहतर फॉर्मेट में भी बदल सकेगा। खास बात यह है कि इन सभी कामों के लिए मोबाइल या लैपटॉप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Foxconn संभालेगी प्रोडक्शन की जिम्मेदारी
पहले खबर थी कि OpenAI इस पेन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Apple की सप्लायर कंपनी Luxshare से बातचीत कर रही है, लेकिन प्रोडक्शन लोकेशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone और अन्य बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Foxconn इस AI स्मार्ट पेन का प्रोडक्शन कर सकती है।
OpenAI के सामने होगी कड़ी चुनौती
हालांकि यह प्रोडक्ट काफी इनोवेटिव माना जा रहा है, लेकिन OpenAI के सामने बड़ी चुनौती भी होगी। इससे पहले Rabbit R1 और Humane AI Pin जैसे स्क्रीन-फ्री AI डिवाइसेस लॉन्च हुए थे, लेकिन वे बाजार में ज्यादा सफल नहीं हो पाए। ऐसे में OpenAI को अपने इस स्मार्ट पेन को न सिर्फ उपयोगी बनाना होगा, बल्कि ग्राहकों के लिए इसे आकर्षक और प्रैक्टिकल भी साबित करना पड़ेगा।