उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। अपने स्वागत के दौरान सीएम योगी ने कहा, “Landed in Tokyo, Japan… उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…”। उनके साथ यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।
जापान में निवेशकों से हुई मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। टोक्यो में उन्होंने मित्सुई के मैनेजिंग ऑफिसर और कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर क्षेत्रों में निवेश को लेकर वार्ता की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य की औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में आईसीटी, डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक पार्क जैसे कई अवसर मौजूद हैं।
Landed in Tokyo, Japan
उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार… pic.twitter.com/at6T8nyuTn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
उत्तर प्रदेश का आर्थिक और औद्योगिक विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है। पिछले 9 वर्षों में राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे नेटवर्क, 27 इंडस्ट्रियल पार्क और 16 घरेलू एवं 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थापित किए हैं। नोएडा एयरपोर्ट के पास जापान के लिए 500 एकड़ भूमि निवेश के लिए आरक्षित है।
उन्होंने यह भी बताया कि यूपी भारत की कृषि योग्य भूमि का 11% रखते हुए 25% उत्पादन करता है और फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन में अनंत संभावनाएं हैं। राज्य में 56% आबादी युवा और वर्किंग फोर्स है, जिससे सस्ता और कुशल मैनपावर उपलब्ध है।
also read: जर्मनी में उत्तर प्रदेश का निवेश रोडशो, कई क्षेत्रों में…
जापान दौरे का उद्देश्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और प्रदेश में रोज़गार सृजन को मजबूत करना है। वे 25 और 26 फरवरी को जापान में रहेंगे, जहां भारतीय मूल के लोगों से भी संवाद करेंगे और बड़े निवेशकों व कंपनियों से मुलाकात करेंगे।
इस दौरे को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।