Weight Loss Tips: घर का हेल्दी खाना खाने के बावजूद वजन बढ़ रहा है? जानिए 5 आम गलतियां जैसे कैलोरी का ध्यान न रखना, छिपी चीनी, हार्मोनल इम्बैलेंस, नींद की कमी और धीमा मेटाबॉलिज्म जो वजन बढ़ाने में जिम्मेदार हैं।
Weight Loss Tips: अगर आप घर का हेल्दी खाना खा रहे हैं लेकिन फिर भी वजन बढ़ रहा है, तो इसका कारण सिर्फ आपकी डाइट नहीं हो सकती। वजन कम करने या संतुलित रखने के लिए यह जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है।
आज के समय में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। बहुत से लोग जंक फूड छोड़कर घर का बना पौष्टिक खाना खा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका वजन बढ़ रहा है। आइए जानते हैं हेल्दी खाने के बावजूद वजन बढ़ने के पीछे की पांच आम गलतियां।
1. कैलोरी का सही ध्यान न रखना
बहुत लोग सोचते हैं कि हेल्दी = लो कैलोरी। लेकिन ड्राई फ्रूट्स, एवोकाडो, जैतून का तेल और डार्क चॉकलेट जैसी चीज़ें सेहतमंद होने के बावजूद कैलोरी में उच्च होती हैं। वजन कम करने के लिए आपको जितनी कैलोरी बर्न हो रही है, उससे कम कैलोरी खाना जरूरी है। हेल्दी फूड भी अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वजन बढ़ता ही है।
2. छिपी हुई चीनी का सेवन
कई हेल्दी प्रोडक्ट जैसे लो-फैट योगर्ट, मल्टीग्रेन बिस्कुट या प्रोटीन बार में छुपी हुई चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स होती हैं। इनका सेवन इंसुलिन लेवल बढ़ाता है और शरीर में फैट स्टोर होने में मदद करता है।
3. हार्मोनल असंतुलन
कभी-कभी वजन बढ़ने का कारण आपके शरीर के अंदर होता है। थायरॉइड, PCOS या कोर्टिसोल का बढ़ना मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कम खाने के बावजूद वजन बढ़ा सकता है।
also read: DIY Face Mask: 20 मिनट में पाएं ग्लोइंग और हाइड्रेटेड…
4. नींद की कमी और तनाव
नींद की कमी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन घ्रेलिन और लेप्टिन को प्रभावित करती है। कम नींद और ज्यादा तनाव से शरीर कोर्टिसोल रिलीज करता है, जिससे खासतौर पर पेट के आसपास फैट जमा होता है। इसके अलावा मीठा और हाई-कार्ब खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है।
5. लिक्विड कैलोरी का अनदेखा करना
अक्सर लोग खाने में कैलोरी का ध्यान रखते हैं लेकिन पीने में नहीं। घर का बना जूस, नारियल पानी या स्मूदी में भी काफी कैलोरी होती है। जूस निकालने से फलों का फाइबर खत्म हो जाता है और केवल शुगर बचती है, जो वजन बढ़ा सकती है।
6. धीमा मेटाबॉलिज्म
उम्र बढ़ने या मांसपेशियों की कमी के कारण मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है। सिर्फ डाइट पर ध्यान देने से शरीर कैलोरी बर्न नहीं कर पाता। नियमित व्यायाम और मांसपेशियों की ट्रेनिंग मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करती है।