Shark Tank India Season 5 में 6 नए जजों की एंट्री, पुराने जजों के साथ नए स्टार्टअप्स के आइडियाज पर निवेश का मचाएंगे धमाल। 5 जनवरी से Sony TV और Sony LIV पर देखें।
Shark Tank India Season 5: लोकप्रिय स्टार्टअप्स रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो में पुराने जजों के साथ-साथ 6 नए जजों भी एंट्री करते हुए नजर आएंगे, जो नए उद्यमियों के बिजनेस आइडियाज पर निवेश के लिए ‘बवाल’ मचाने वाले हैं।
6 नए जजों की धमाकेदार एंट्री (Shark Tank India Season 5)
सीजन 5 के प्रोमो में नए इंटरप्रेन्योर अपने इनोवेटिव आइडियाज जजों के सामने पेश करते दिखाई दे रहे हैं। नए जजों की लिस्ट इस प्रकार है:
-
शैली मेहरोत्रा – CEO, फिक्सडर्मा इंडिया
-
हार्दिक कोठिया – फाउंडर और MD, रेजॉन सोलर
-
मोहित यादव – को-फाउंडर, मिनिमलिस्ट
-
वरुण अलघ – CEO और को-फाउंडर, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड
-
कनिका टेकरीवाल – फाउंडर, जेटसेटगो एविएशन
-
प्रथम मित्तल – फाउंडर, मास्टर्स यूनियन और टेट्रा
इसके अलावा, पुराने जज जैसे विराज बहल, कुणाल बहल, अमित जैन, रितेश अग्रवाल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनिता सिंह और अनुपम मित्तल भी शो में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
शो की थीम और नया फॉर्मेट
इस सीजन की थीम ‘जोड़ीदार के साथ’ रखी गई है। यानी इस बार शो में कुछ चुनिंदा प्रतियोगियों को अपने जोड़ीदार के साथ बिजनेस आइडियाज पेश करना होगा। प्रोमो में जजों की प्रतिक्रिया और नए इंटरप्रेन्योर की परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाली है।
also read: Sai Pallavi Upcoming Films: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के…
कब और कहां देख पाएंगे शो?
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 5 जनवरी, 2026 से सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। फैंस के लिए यह एक खास मौका है, क्योंकि चारों सीजन के शानदार रिस्पांस के बाद यह शो अपने पांचवें सीजन में और भी बड़े और इनोवेटिव आइडियाज लेकर आ रहा है।