Samsung ने अक्टूबर 2023 में अपने किफायती टैबलेट Galaxy Tab S9 FE को लॉन्च किया था। फैंस को उम्मीद थी कि इसका अगला वर्जन, Samsung Galaxy Tab S10 FE, आ जाएगा, लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है। हालांकि, कंपनी इसे जल्द ही बाजार में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy Tab S10 FE को आधिकारिक लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी यह टैबलेट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया था। अब इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है, जिसमें इसके कई मॉडल नंबर सामने आए हैं। इनमें SM-X520, SM-X528U, SM-X526B, SM-X526C, SM-X526E और SM-X526N शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनमें SM-X520 टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट हो सकता है, जबकि बाकी मॉडल 5G सपोर्ट वाले हो सकते हैं।
फिलहाल इस अपकमिंग टैबलेट की अधिकतर जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, इसमें Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके रियर में 12MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा होने की संभावना है। अन्य स्पेसिफिकेशंस का अनुमान इसके पूर्ववर्ती मॉडल Galaxy Tab S9 FE के फीचर्स के आधार पर लगाया जा सकता है।
Galaxy Tab S9 FE की बात करें तो इसमें 10.9 इंच का WQXGA (2,560×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह टैबलेट Android 13 पर आधारित One UI 5.1 पर काम करता है। इसमें Samsung का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 8MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसके अलावा, इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।